अतरिया मे मवेशियों से भरी पिकअप पलटने का मामला - फरार चालक व वाहन मालिक गिरफ्तार, तीसरा आरोपी अब भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर


बेमेतरा टाइम्स /खंडसरा । ग्राम अतरिया में मवेशियों से भरी संदिग्ध पिकअप पलटने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के बाद फरार चल रहे वाहन चालक सुरेश कुर्रे उर्फ रोहित कुर्रे (20 वर्ष), निवासी बागुर, गंडई तथा वाहन मालिक फुजेल उर्फ कमल (32 वर्ष), निवासी गंडई को आज गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, इस मामले का एक अन्य आरोपी पीर अली, निवासी गंडई अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

गौरतलब है कि 20 जून शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात ग्राम अतरिया स्थित पेट्रोल पंप के पास मवेशियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई थी। वाहन में 5 मवेशी सवार थे, जिनमें से 2 की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था। घटना के बाद ग्रामीणों ने मवेशियों को कत्लखाने ले जाए जाने की आशंका जताई थी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी पीर अली की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post