कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत पीपरभट्ठा की सरपंच श्रीमती नंदिनी डॉ. रुसियन बंजारे थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्रभारी एवं प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल बावामोहतरा रामकृष्ण साहू ने की। विशिष्ट अतिथियों में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विजय कुमार बंजारे, शिक्षाविद डॉ. सुखदेव वर्मा तथा सेवानिवृत्त शिक्षक वैरशन खुंटेश्वर शामिल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के साथ नैतिक संस्कारों के महत्व पर जोर दिया। संकुल प्रभारी रामकृष्ण साहू ने राज्य शासन की विभिन्न छात्र हितैषी योजनाओं जैसे नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण, बालिका प्रोत्साहन छात्रवृत्ति, नि:शुल्क साइकिल योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी पालकों को दी और बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की।
शिक्षाविद डॉ. सुखदेव वर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रारंभिक शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव होती है। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक छगन लाल साहू एवं भगवती साहू ने किया, जबकि प्रधान पाठक मनीष कुमार पाटिल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, पालकगण तथा ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने न्योता भोज का आनंद लिया और नए शिक्षा सत्र की सफल शुरुआत की शुभकामनाएं दीं।
