बेमेतरा टाइम्स । 16वें वंशगुरु पंथ श्री उदित मुनि नाम साहब के आह्वान पर सदगुरु कबीर साहब के प्रकटोत्सव के पावन अवसर पर सोमवार को बेमेतरा स्थित सतगुरु कबीर आश्रम के सामने भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसकेडीवी मिशन के प्रतिनिधियों, आमीन माता महिला मंडल एवं समस्त कबीर पंथ समाज बेमेतरा के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को हलवा-पूड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और सद्गुरु कबीर साहब के बताए सत्य, सेवा, समरसता और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान सेवा भावना और धार्मिक आस्था का वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष तारण वर्मा, उपाध्यक्ष झरन वर्मा, सचिव हरमन वर्मा, कोषाध्यक्ष मुरली वर्मा, भूजेंद्र वर्मा, फेकू वर्मा, बीरेंद्र वर्मा, अतुल वर्मा, मनोज रजक, चतुर वर्मा, ऊश्मनी वर्मा, रेखा वर्मा, विशन वर्मा, मीना वर्मा सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर प्रसाद वितरण कर श्रद्धालुओं की सेवा की और कबीर साहब के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
