विधायक ईश्वर साहू की मौजूदगी में हुआ शपथग्रहण, खाली कुर्सियों ने खड़े किए कई सवाल
एसडीएम पिंकी मनहर ने सादे समारोह में नवनियुक्त एल्डरमेनों अनिल सिंघानिया, रोहित भारती तथा बलराम निषाद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। लेकिन नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए। समारोह में नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की भी अपेक्षित उपस्थिति नहीं रही।
नगर पंचायत थान खमरिया में भाजपा के 10 कांग्रेस के 4 व 1 निर्दलीय पार्षद है ! कार्यक्रम में अध्यक्ष और सभी पार्षदों के शामिल नहीं होने को लेकर नगर में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। स्थानीय स्तर पर इसे भाजपा की आंतरिक गुटबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है।
समारोह के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शपथ ग्रहण की औपचारिकताएं पूरी कराईं। वहीं कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की कम मौजूदगी पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही।
वर्सन
बारिश अधिक होने के कारण कार्यक्रम मे कार्यकर्ताओं की उपस्थिति कम रही !
ईश्वर साहू, विधायक साजा
