जनसेवा की बड़ी सौगात: राहुल टिकरिहा ने 17 पानी टैंकर बांटकर गांवों और शहरों को दी राहत


बेमेतरा टाइम्स । क्षेत्र में बढ़ती पेयजल आवश्यकता और ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए जिला पंचायत सभापति राहुल योगराज टिकरिहा ने शनिवार को अपनी निधि मद से 17 पानी टैंकरों का वितरण कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। यह पहल ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

वितरण कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति राहुल योगराज टिकरिहा ने स्वयं अपने हाथों से संबंधित पंचायतों और नगर पंचायतों के प्रतिनिधियों को टैंकर सौंपे। कुल 17 पानी टैंकरों में से 14 टैंकर विभिन्न ग्राम पंचायतों तथा 3 टैंकर नगर पंचायतों को प्रदान किए गए।

ग्राम पंचायत चेटूवा, रवेली, कुरूद, रांका, अच्छोली, बेलौदीकला, खुडमुडा, तेलगा, आनंदगांव, बाँसा, सिलघट, कुम्ही (ख) एवं कुसमी सहित विभिन्न पंचायतों को पानी टैंकर उपलब्ध कराए गए। वहीं नगर पंचायत बेरला, भिम्भौरी सहित अन्य शहरी क्षेत्रों को भी टैंकर सौंपे गए, जिससे जरूरत के समय पेयजल आपूर्ति और सार्वजनिक उपयोग में सुविधा मिल सकेगी।

इस अवसर पर राहुल योगराज टिकरिहा ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। विभिन्न पंचायतों से लंबे समय से पानी टैंकर की मांग प्राप्त हो रही थी, जिसे देखते हुए निधि मद से इन टैंकरों का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि इन टैंकरों का उपयोग पेयजल आपूर्ति, सामाजिक आयोजनों, सार्वजनिक कार्यक्रमों तथा जल संकट की स्थिति में आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए किया जाएगा।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू, महामंत्री पोषण वर्मा, उपाध्यक्ष प्रणीश रजक, भूपेन्द्र टिकरिहा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय वर्मा, मंडी अध्यक्ष त्रिलोचन वर्मा, मंडल अध्यक्ष सूर्यकांत नायक, प्रवीण नीलू राजपूत, भाजयुमो महामंत्री गौरव यदु, उपाध्यक्ष गौरव द्विवेदी, करण साहू, भिम्भौरी नगर पंचायत अध्यक्ष संदीप परगनिहा, प्रभारी नीरज परगनिहा, भाजयुमो बलौदाबाजार अध्यक्ष प्रणम्य पांडेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सरपंच, उपसरपंच, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post